रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव में घर में अकेली युवती को देखकर पड़ोस के युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवती घर पर अकेली थी जबकि उसके परिवार के लोग खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है की युवती को घर पर अकेला देख पड़ोसी युवक घर के अंदर आ गया और छेड़खानी करने लगा।
आरोपी ने जबरदस्ती युवती को कमरे में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर बाहर खड़ा उसका भाई घर के अंदर आ गया। इस दौरान आरोपी युवक की युवती के भाई से मारपीट हुई। युवती के भाई को धक्का देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जबकि आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ घर में ताला डालकर गांव से फरार हो गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।