फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर महोत्सव में अश्लील गीतों पर ठुमके

Sat, 15 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर महोत्सव मेंे चल रहे मैजिक शो में अश्लील डांस करती युवतियां
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर महोत्सव कराने के नाम पर जहां लाखों के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यहां पर मर्यादाओं को भी लांघा जा रहा है। जादू शो के नाम पर अश्लील गीतों पर नृत्य दिखाकर बच्चों और महिलाओं को शर्मसार किया जा रहा है। लेकिन मेले में हर समय मौजूद रहने वाले प्रशानिक अधिकारी आंखों पर पर्दा डाले हुए हैं। वहीं दूसरी ओर महोत्सव में सरकारी योजनाओं प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटर धूल फांक रहे हैं। कुर्सियां पलटी पड़ी हैं। 

संस्कृति विभाग के माध्यम से प्रशासन की ओर से इन दिनों रामपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव निपटने और बोर्ड परीक्षाओं के बीच रामपुर महोत्सव का आयोजन कराना शुरू से ही अपने में कई सवाल खड़ा करता रहा है,वहीं दूसरी ओर प्रशासन पर संस्कृति मंत्रालय से मिले लाखों रुपये को ठिकाने लगाने तक के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच रामपुर महोत्सव में अफसरों की मौजूदगी में मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। महोत्सव में जादू शो का आयोजन किया जा रहा है। जादू शो के नाम पर लोगों के  साथ मायूसी हो रही है। जादू शो में कलाकार अश्लील नृत्य केजरिए महिलाओं व बच्चों को शर्मसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की मौजूदगी में यह सब काम चल रहा है, लेकिन सरकारी तंत्र पूरी तरह खमोश है। अव्यवस्थाओं से जूझ रहे लोग परेशान दिख रहे हैं और लोग वापस लौट रहे हैं। उधर महोत्सव में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लगाए गए विभागों के काउंटर धूल फांक रहे हैं। प्रशासनिक अमला लगातार इस बात की सफाई दे रहा है कि रामपुर महोत्सव केनाम पर 60 लाख कभी आए ही नहीं। प्रशासन लगातार सफाई दे रहा है कि 60 लाख की बात गलत है मंत्रालय की ओर से 16 लाख स्वीकृत हुए,जिसमेंआठ लाख ही आए। बकौल संयोजक एवं सीडीओ भानु प्रताप सिंह का कहना था कि चार लाख रुपये तो हस्तशिल्पियों पर ही खर्च हुए हैं। शेष पर महोत्सव कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें