फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर लायंस ने छह विकेट से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान पर आयोजित केपी सिंह मेमोरियल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात दो टीमों के बीच मैच हुआ। जिसमें रामपुर लायंस टीम ने परवेज क्रिकेट क्लब अजीतपुर की टीम को 6 विकेट हराया। विजेता टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

ज्वाला क्लब सेवा समिति की ओर से ज्वाला क्लब मैदान में कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में टाॅस जीतकर परवेज क्रिकेट क्लब अजीतपुर के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम 13.1 ओवर में 63 रन पर ऑलआउट हो गई। पप्पी कुट्टल ने 18 रन बनाए। छोटे स्कोर का पीछा करते हुए रामपुर लायंस ने 6.3 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।
मैन आफ द मैच रामपुर लायंस टीम के उवैस अहमद को दिया गया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए। मुख्य अतिथि संजय यादव, प्रतीक सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित ठाकुर, अभिनाश पटेल, विक्की सक्सेना, विनय शर्मा, संजू शर्मा, शिवम भारद्वाज, पराग मणि वशिष्ठ, पीयूष कुमार, अजय राठौर, यशपाल सिंह, हरिओम यादव, शावेज, उदयवीर, लक्की, नितिन, हर्ष, त्रिभुवन पंडित, ज्वाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें