फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर-काठगोदाम फोरलेन का शिलान्यास

Tue, 09 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने रुद्रपुर में मंगलवार को बहुप्रतिक्षित रामपुर-काठगोदाम फोरलेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। नैनीताल हाईवे स्थित सभी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की। सिर्फ उत्तराखंड में करीब 25 हजार करोड़ रुपये से सड़क यातायात को सुदृढ़ करने का एलान किया।
विज्ञापन



रामपुर-काठगोदाम फोरलेन का शिलान्यास पहले रामपुर की सीमा में प्रस्तावित था। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड के रुद्रपुर में किया गया। मंगलवार को रुद्रपुर के रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने 89 किलोमीटर लंबे रामपुर-काठगोदाम फोरलेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।


इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पर सौगातों की बौछार कर दी। उत्तराखंड से मानसरोवर यात्रा के लिए मार्ग निर्माण का एलान किया। चार धाम यात्रा के लिए भी मजबूत मार्ग के निर्माण की घोषणा की। कहा कि देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड में करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सभी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक उन्हें स्थान बताएं। यदि वो रेलवे क्रासिंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी तो उस पर ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल मंजूर किया जाएगा।


इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नैनीताल से भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सांसद राज्यसभा तरुण विजय, उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, रामपुर के सांसद डा. नैपाल सिंह, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक अरविंद पांडे, रुद्रपुर मेयर सोनी कोली, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें