ब्लाक प्रमुख के चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपट जाने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। जिले में तीन बीडीसी सदस्यों समेत ग्राम पंचायत सदस्यों के 799 पद रिक्त हैं। यहां 21 फरवरी को वोटिंग कराई जाएगी।
प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही आरओ और एआरओ की भी तैनाती कर दी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपट चुके हैं, लेकिन इसमें कई पद रिक्त रह गए हैं। रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। रिक्त पदों पर 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
14 फरवरी को नामांकन कराया जा सकेगा। मतगणना 23 फरवरी को कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी। रामपुर में तीन पद बीडीसी, जबकि 796 पद ग्राम पंचायत के सदस्य के रिक्त हैं। आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है।