ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के महेंद्र पटेल एक साल से कोरोना काल में समाज सेवा कर रहे हैं। पेशे से दर्जी महेंद्र ने इस दौरान जरूरतमंदों को 3 हजार मास्क बनाकर बांट चुके हैं। दूसरी लहर में भी वह एक महीने से लगातार मास्क बनाकर बसाहरा में मनरेगा मजदूरों, महिला मंडल, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को मास्क बनाना भी सिखा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गोपालपुर पंचायत के चांदपुर गांव में महिला मंडल अध्यक्ष सुषमा मोदी, वार्ड सदस्य प्रिया खाची और प्रो. अनिल वर्मा की अध्यक्षता में मास्क बांटे गए। सभी बुजुर्ग, नौजवान युवा साथियों, महिलाओं, गोपालपुर पंचायत और सनारसा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजय मोदी को भी मास्क भेंट किए। उन्होंने अभी तक पांच हजार मास्क बनाकर बांटे हैं।