फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: राणा शुगर मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी, अधिकारियों से पूछताछ, सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा

Thu, 06 Feb 2025 12:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
विज्ञापन
राणा शुगर मिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीमों ने पंजाब के कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी रामपुर की एक और मुरादाबाद की दो चीनी मिलों के साथ डिस्टलरी फैक्टरी पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए और दिनभर दस्तावेजों को खंगालती रही। देर रात तक पता नहीं चल सका कि कितनी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

विज्ञापन


राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर सरदार नगर में डिस्टलरी है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे आयकर विभाग की टीमों ने अर्ध सैनिक बलों के साथ बेलवाड़ा, बिलारी चीनी मिल और करीमगंज फैक्टरी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया।

टीमों ने बेलवाड़ा, बिलारी और शराब बनाने की फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर फैक्टरियों के परिसर को सील कर दिया। फैक्टरी के अधिकारियों के मोबाइल को भी बंद करा दिया। मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कुछ समय तक कर्मचारियों को पता नहीं लगा कि यह कार्रवाई कौन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मिल में किसानों के गन्ने की तौल और पेराई का काम जारी रहा। कोई अधिकारी बताने के लिए तैयार नहीं था कि छापा किन कारणों के चलते मारा गया है। कुछ लोगों का कहना था कि सेबी में गड़बड़ी पकड़े जाने के कारण कार्रवाई की गई है, लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। टीम ने तीनों स्थानों से अहम दस्तावेजों को जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें