फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Fri, 01 Jul 2022 11:45 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, मिलक (रामपुर)

सार

ग्राम करींगा निवासी विनोद कुमार धर्मपुरा गांव निवासी अपने फूफा रामकिशोर के साथ बाइक से मिलक आ रहे थे। इस बीच हाईवे पर एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक विनोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलक थाना काहेतर में ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार देर रात हाईवे स्थित धर्मपुरा मोड़ पर हुआ।

विज्ञापन


ग्राम करींगा निवासी विनोद कुमार (36) धर्मपुरा गांव निवासी अपने फूफा रामकिशोर के साथ बाइक से मिलक आ रहे थे। इस बीच हाईवे पर एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

गंभीर हालत देख दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


ट्रक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्रों को छोड़ा है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य है। हादसे के वक्त बाइक विनोद चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें