रामपुर में सैदनगर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि दूसरे समुदाय का युवक उसका अपहरण करके ले गया है। युवती पुलिस को उत्तराखंड में मिली है। वह सपेरों के पास रह रही थी। उसने पुलिस को बयान दिया है कि तंत्रमंत्र सीखने के लिए वह खुद ही सपेरों के पास आई थी।
गांव निवासी युवती आठ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस से दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती को खोज निकाला है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने बयान में कहा है कि वह अपनी मर्जी से सपेरों के पास गई थी। वह उनसे तंत्रमंत्र सीखना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।