फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बड़ा हादसा: गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर डूबे, एक को गोताखोर ने बचाया, तीन लापता

Sat, 14 Sep 2024 07:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)

सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर कोसी नदी के तेज बहाव में डूब गए। इसमें से एक को स्थानीय गोताखाेर को बाहर निकाल लिया। तीन की तलाश जारी है। चारों युवक उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
मसवासी में किशोरों के डूबने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसवासी में गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय तैराक ने एक को बचा लिया, जबकि तीन युवक तेज बहाव के कारण हाथ नहीं आ सके। सूचना पर सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल सहित चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


इसके बाद किशोरों की तलाश चल रही है। शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गढ्ढा कालोनी वार्ड 40 के लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने आए थे। इस दौरान नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17)  व हिमांशु (17) नदी में नहाने के लिए कूद गए।

गहरी और तेज बहाव के कारण किशोर नदी की धार में बहते चले गए। इसको देख प्रतिमा विसर्जन करने वालों को हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय तैराकों ने हिमांशु को बचा लिया। बहाव तेज होने के कारण तीन किशोरों पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


सीओ अतुल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर तहसीलदार आकाश संत और नायब तहसीलदार लोकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अतुल पांडेय ने बताया की कोसी नदी में डूब युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें