फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू, वाहनों की आवाजाही रही ठप

Sun, 17 Mar 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बिलासपुर में कबाड़ के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और दमकलकर्मियों में इस पर तीन घंटे बाद काबू पाया। 
विज्ञापन
रामपुर के बिलासपुर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब तीन घंटे बाद इस पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी कयूम खां कबाड़ का काम करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बिलासपुर -रामनगर रोड पर बिशारतनगर गांव के समीप कबाड़ का गोदाम बना रखा है। गोदाम स्वामी के अनुसार रविवार की सुबह गोदाम पर कोई नहीं था। इस बीच अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में आग की लपटें व धुआं निकलता देख लोगों ने फोन से उन्हें सूचना दी।

सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। गोदाम में पॉलिथीन, लोहा, गत्ता आदि कबाड़ भरा हुआ था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पहले भी लग चुकी है आग 

ग्रामीणों के अनुसार रामनगर रोड पर ग्राम बिशारतनगर के समीप रविवार की सुबह जिस गोदाम में आग लगी थी। पिछले दफा भी कई बार इस गोदाम में आग लग चुकी है। लोगों में चर्चा है कि रहस्यमय ढंग से लगने वाली आग के कारणों का पता नहीं चल पाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें