फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: टांडा में कपड़ों की दुकान पर लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू... लाखों का नुकसान

Sat, 30 Dec 2023 01:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के टांडा में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस और दमकमकर्मियों ने मौके पर पहुंचे आग पर बमुश्किल काबू पाया। 
विज्ञापन
टांडा में कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा के मोहल्ला नज्जूपुरा में स्थित कपड़ों की दुकान में देर रात आग लग गई। दुकान में धुआं उठने पर पड़ोस के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। उसके बाहर होने के कारण पूरा सामान जल गया। घंटों मेहनत के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। नगर के मोहल्ला नज्जू पूरा में दयाराम सैनी की कपड़े की दुकान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण दुकान बंद थी। वह अपने ससुराल संभल चले गए। देर रात करीब तीन बजे दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी।

किसी तरह दुकान के शटर तोड़ घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कपड़े होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया था। पुलिस और अग्निशमन दल की घंटों की मेहनत के बाद किसी तरह उस पर काबू पाया। स्वामी दयाराम ने बताया कि दुकान में 25 से 30 लाख का माल भरा हुआ था। वह पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। उसने प्रशासन से उसकी मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें