फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: ससुर ने बहू के साथ की गंदी हरकत, पति ने दिया तीन तलाक... विवाहिता भटकने का मजबूर

Sat, 27 Jan 2024 05:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस ने बहू के साथ गलत हरकत करने और तीन तलाक के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराली उसका मानसिक तौर पर उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
रामपुर में चार के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी के आदेश पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहबाद के एक मोहल्ले निवासी महिला की शादी शहजादनगर क्षेत्र के  से 13 नवंबर 2021 को हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि विवाहिता के पिता ने शादी में पचपन लाख रुपये खर्च किए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और पच्चीस लाख की मांग की जा रही थी।

मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत ससुराल के सभी लोग मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर बुरी नीयत रखता था। कई बार बहू के साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच विवाहिता के पिता से ससुराल के लोगों ने साढ़े छह लाख रुपये बतौर उधार भी ले लिए थे। विवाहिता का आरोप है कि पति को उकसाकर तीन तलाक दिलवा दिया है। पुलिस ने दहेज एक्ट, जान से मारने के लिए हमला करना, छेड़खानी और तीन तलाक से संबंधित आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें