रामपुर। महात्मा गांधी फिजिकल काॅलेज स्टेडियम मैदान में चल रहे सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट में रामपुर डीएसए,हरदोई,गाजियाबाद प्रतापगढ़ ने जीत दर्ज कर अगले राउंड मे प्रवेश किया।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार मैच खेले गए, जिसमें रामपुर डीएसए व सहारनपुर के बीच खेले गए मैच में टाईबरेकर में रामपुर डीएसए ने 2-0 जीत दर्ज की। दूसरा मैच, चांदपुर व हरदोई के बीच खेला गया, जिसमें हरदोई की ओर से अभिषेक व प्रशांत ने गोल किया तो वहीं चांदपुर की ओर से नदीम व तरुण ने गोल कर मैच ड्रा कराया। ट्राई ब्रेकर में हरदोई ने 3-1 से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच गाजियाबाद व काशीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गाजियाबाद की ओर से हस्सान, अभय, विनोद सैनी, प्रहलाद ने गोल कर 4-0 से काशीपुर को हराया। चौथा मैच रामपुर छात्रावास व प्रतापगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें ट्राई ब्रेकर में प्रतापगढ़ ने 3-2 जीत दर्ज की। इस दौरान जमशेद आगा, फैजान आगा,मुख्तार खां , अनिल आर्य, मो. जावेद, सुनील, मुशीर अहमद आदि मौजूद रहे।