फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कुत्ते ने नाना के घर आए मासूम का मुंह नोचा, चेहरे पर लगे 35 टांके, गंभीर हालत में किया रेफर

Sun, 27 Jul 2025 02:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)

सार

रामपुर जिले के रम्पुरा में तीन वर्षीय अव्यांश पर कुत्ते ने अचानक हमला कर मुंह नोच लिया। चीख सुनकर परिजनों ने उसे छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने 35 टांके लगाए।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते बने जान के दुश्मन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रम्पुरा गांव में नाना के घर आए तीन साल के मासूम बच्चे पर घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने हमला कर मुंह नोच लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने कुत्ते को भगाया और लहूलुहान हालत में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एंटी रैबीज देने के बाद बच्चे को गंभीर हालत मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मुरादाबाद में बच्चे के मुह पर 35 टांके आए हैं। गांव रम्पुरा निवासी जयराम आर्य ने बताया कि हरिद्वार निवासी उनकी बेटी संध्या और दामाद सचिन अपने तीन साल के बेटे अव्यांश के साथ उनके घर आए थे। उनका नाती अव्यांश घर के बाहर खेल रहा था।

इसी दौरान उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया और बुरी तरह से मुंह नोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते के चुंगल से छुड़ाया। खून से लथपथ नाती को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन दी और गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के लोग बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद में डॉक्टर ने उसे 35 टांके लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि यह कुत्ता खूंखार हो चुका है। इससे पहले गांव में एक बकरी पर हमला कर चुका है। घटना के बाद गांव के बच्चों में डर का माहौल है।

Trending Videos

दो माह में 900 लोगों को काटा
मौसम का मिजाज पिछले दो दिन में बदला है तेज धूप और तपिश के चलते पालतू कुत्ते भी आक्रमक होकर बच्चों पर हमला कर रहे है। पिछले दो माह की बात करें तो जिले में 900 से अधिक लोगों पर कुत्तों ने हमला किया है। इनकी रोकथाम के लिए न तो पालिका प्रशासन के पास कोई खास इंतजाम नहीं है।

शहर के कई इलाके में आवारा कुत्ते लोगों को काटने के साथ ही बाइक सवारों को दौड़ा रहे हैं, जिससे कई बार बाइक सवार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। मोहल्ला पक्का बाग, पुराना गंज, बिलासपुर गेट, मछली बाजार, तोपखाना, कुंडा, घेर मर्दान खां, जेल रोड, शुतर खाना, पहाडी गेट, राजद्वारा, पीली मस्जिद इलाके में कुत्तों का आतंक ज्यादा है।

यह कुत्ते लोगों को पांव, हाथ घुटने तक ज्यादा अटैक कर रहे हैं। पिछले दो माह की बात करें तो जिले भर में 900 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं और अब शाहबाद में बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

कुत्ते नहीं पकड़ पा रही पालिका
एक साल पहले 44 लाख के ठेके के साथ नगर पालिका ने शहर के खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए कंपनी को ठेका दिया था। इसके बाद से न तो कंपनी का काम धरातल पर दिखाई दिया और न ही अधिकारियों ने इसकी सुध ली।

गर्मी में कुत्ते ज्यादा आक्रमक हो जाते हैँ जिसके चलते यह लोगो को चपेट में लें रहे है। कुत्ते काटने के बाद तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए और एंटी रैबीज लगवाए। अस्पताल में भरपूर एटी रैबीज की वायल रखी हैं। --डॉ. दशरथ सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें