रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
जाकिर ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दूसरे पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था। अब फिर से यह मामला तूल पकड़ गया, जिसका गंभीर परिणाम आया है।
सैफनी के किशनपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। -अतुल श्रीवास्तव एएसपी