फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम बरकरार, रविवार को दिन में खिली धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सर्दी का सितम बरकरार है। रविवार के दिन खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। हालांकि सुबह काफी देर तक हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तामपान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और सूरज ढलने के बाद गलन व शीतलहर ने लोगों को मुश्किलें बढ़ाईं तो दिन में निकली धूप ने राहत भी प्रदान की।
सर्दी में सेहत को लेकर रहें सजग, बरतें सावधानी
रामपुर। सर्दी के मौसम में सांस व हृदय रोगियों के साथ ही रक्तचाप रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही बच्चों को लेकर भी माता-पिता को अधिक सजग रहने की जरूरत है। सर्दी में सांस व फेफड़े के रोगियों के लिए कोहरा सबसे अधिक नुकसानदेह है। कोहरे के साथ धूल के कण सांस की नली में जाकर सांस लेने में समस्या पैदा करते हैं। इससे फेफड़ों में निमोनिया, एलर्जी, नजला-जुकाम, सांस की दिक्कत की समस्या बढ़ जाती है। ठंड व कोहरे से हृदय रोगियों व रक्तचाप रोगियों के लिए भी रक्तवाहिनी नलियां सिकुड़ने के कारण अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही गठिया, जोड़ों के दर्द के रोगियों को भी कोहरे व ठंड से बचना चाहिए क्योंकि दर्द की समस्या ठंड व कोहरे से बढ़ जाती है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी :
- सर्दी में अधिक आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें।
- घर से निकलते समय जैकेट, दस्ताने, मफलर व गर्म टोपी जरूर लगाकर निकलें।
- सर्दी के प्रभाव से बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं।
- हैलोजन वाले रूम हीटर या ब्लोअर का प्रयोग न करें। इससे कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है जो कि सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
- सर्दी से बचने के लिए ऑयल फील्ड रूम हीटर का प्रयोग सेहत के लिहाज से उचित रहता है।
- कोयले की अंगीठी या अलाव जलाने के बाद उसके बर्तन को कमरे में रखकर न सोएं।
- बच्चों को धूप निकलने पर धूप में जरूर बिठाएं।
धूप निकलने से मिली राहत
स्वार। कई दिन से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से रविवार सुबह निकली धूप से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। लोगों ने धूप में बैठकर आनंद लिया। कई दिन से कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। ठंड और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया था। बाजारों में भी चहल पहल नहीं थी। रविवार को मौसम साफ होने के साथ अच्छी धूप निकल आई। इससे ठंड से लोगों ने राहत महसूस की। लोगों ने धूप में बैठ कर आनंद लिया और सर्दी से निजात पाई। धूप निकलने के बाद बाजारों में ओर दिनों के मुकाबले अच्छी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें