पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें फुल, हो रही परेशानी
रामपुर। छठ पर्व मनाने के लिए पूर्वांचल समाज के लोग घरों की ओर कूच कर रहे हैं। इसको लेकर इस दिशा में जाने वाली सभी ट्रेने फुल हो गई हैं। खासतौर से पंजाब मेल, अवध असम एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। ट्रेनें फुल होने की व जह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।