बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत
शहजादनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी धर्मपाल (57) हलदुआ में एक समारोह में शामिल होने अपने साथी पप्पू के साथ गए थे। वहां से घर आते समय हलदुआ गांव के बाहर सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।