फिलहाल ऐसा है हाल
गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा सीट के नए विधायक का नाम आज स्पष्ट हो जाएगा। यहां फिलहाल पोस्टल वोट की गिनती चल रही है, जिनमें भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर बनी हुई है। बता दें कि रामपुर में भाजपा अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। अगर शुरुआती बढ़त नतीजों में तब्दील होती है तो उत्तर प्रदेश की इस सीट पर पहली बार भगवा लहराएगा।