फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: साप्ताहिक बाजार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, माैके पर पहुंची पुलिस

Mon, 29 Sep 2025 11:14 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शव मिलने के बाद माैके पर परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौड़ की साप्ताहिक बाजार में एक पेड़ पर रंजीत (25) का सब शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके में पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने रंजीत की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़ रही है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

रामगंगा नदी में डूबा युवक, जाल में फंसा मिला शव
दूसरे हादसे में खेड़ा मोहल्ला निवासी अल्लू पुत्र मसीत रविवार को पशु चराने के लिए खेत पर गया था। शाम को सभी पशु तो लौट आए, लेकिन अल्लू वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश कर इसकी सूचना थाने में दी।

इस बीच रामगंगा नदी में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे जाल में अल्लू का शव फंसा मिला। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें