इंटर कॉलेज की 14 वर्षीय छात्रा का शव बैकेनिया गांव के जंगल में कच्चे रास्ते पर स्कूल ड्रेस में मिला। लोगों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही स्कूल बैग व पानी की बोतल मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खेत में छात्रा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। उसके मामा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है। बैकेनिया गांव के जंगल में कच्चे रास्ते पर स्कूल ड्रेस पहनी हुई 14 वर्षीय छात्रा पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही स्कूल बैग भी था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बैग की तलाशी के बाद मृतका की पहचान क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी धर्मपाल की पुत्री गुंजन के रूप में हुई। वह लंबे समय से क्षेत्र के मैनी गांव निवासी अपने मामा जितेंद्र के घर रह रही थी।
इसके साथ ही नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। खबर पाकर मैनी गांव निवासी छात्रा के मामा जितेंद्र सिंह गंगवार अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। उपचार के लिए छात्रा को ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन चंद मिनटों में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। छात्रा के बैग से पानी की बोतल निकाली गई उससे जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि पानी की बोतल में भी जहरीला पदार्थ घुला हुआ था।
मौके पर फाेरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम पानी की बोतल और स्कूल बैग जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई। मृतका के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, परंतु स्कूल नहीं पहुंच पाई।
मामा ने आरोप लगाया है कि उनकी भांजी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।