फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: बनारस पुलिस की रामपुर में दबिश, अगवा युवती को बरामद किया, आरोपी युवक फरार

Tue, 13 Feb 2024 06:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बनारस पुलिस ने रामपुर में दबिश देकर अगवा युवती को बरामद कर लिया है। छापे के दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
गजरौला में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाखेड़ा गांव में छापामार कार्रवाई कर करीब चार माह पूर्व अपहरण हुई एक युवती को बरामद कर लिया जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस युवती को अपने साथ बनारस ले गई है। 

विज्ञापन


बनारस जिले के थाना लंका की पुलिस व एसओजी उप निरीक्षक गीतेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंची। टीम के साथ अपहरण हुई युवती के परिजन भी थे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह से मुलाकात कर बताया कि करीब चार माह पूर्व लंका थाना क्षेत्र से एक अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण हुआ है।

जिसकी विवेचना लंका थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। युवती का कहीं पता नहीं चल सका था। अब उन्हें जानकारी मिली है कि युवती बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा में एक युवक के घर में रह रही है। पुलिस ने बताया की युवती के परिवार के सदस्य भी उनके साथ आए हुए हैं।
विज्ञापन


युवती के माता-पिता ने भी स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बनारस पुलिस व एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम मुल्लाखेड़ा में एक व्यक्ति के घर पर छापामार कार्रवाई कर युवती को बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस बरामद युवती को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस बरामद युवती को अपने साथ बनारस ले गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बनारस पुलिस बरामद युवती को अपने साथ बनारस ले गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें