आनी (कुल्लू)। महिला एवं बाल विकास परियोजना आनी ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र कराणा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 62 में किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में दो साल तक के बच्चों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई। आयुष वेलनेस सेंटर कराणा के डॉ. यशपाल राणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी से संबंधित समस्याएं, बचाव और स्वच्छता के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया से बचाव, मासिक और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर आयुष वेलनेस सेंटर के फार्मासिस्ट हेमराज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी, मंगला देवी, अंजना देवी, कार्यकर्ता आशा, मंजू ठाकुर और वीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।