फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: 15 हजार की रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

Sat, 28 Feb 2026 02:59 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)

सार

शाहबाद तहसील में तैनात संग्रह अमीन को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद से आई टीम ने घर पर छापा मारकर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में अमीन गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के शाहबाद तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर और कर्मियों में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन टीम ने करीब एक बजे अमीन के घर पर छापा मारा।

विज्ञापन


आरोप है कि वह एक बकायेदार से किसी मामले में अनुकूल रिपोर्ट लगाने की एवज में 15 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और रुपये लेते समय उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी अमीन को अपने साथ कोतवाली ले आई।

वहां कई देर तक पूछताछ जारी रही। टीम आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। उधर, अमीन के बेटे ने एंटी करप्शन टीम पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। टीम के अधिकारियों ने कार्रवाई को विधि सम्मत बताया है। मामले में केस दर्ज करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें