फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़, बदमाश के दाएं पैर में लगी गोली

Thu, 21 Apr 2022 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आरोप था कि वह नैनीताल हाईवे स्थित सोहराब रिसॉर्ट के पास रेलवे फाटक पर पहुंची, तो वहां मोटर साइकिल की किश्त जमा न होने पर कौशलगंज के बलराज उर्फ बल्लू, गायत्री इंटरप्राइजेज के मालिक राम प्रकाश यादव, लल्ला यादव, प्रिंस यादव, विपिन यादव, संजीव मौर्य ने तीन मोटरसाइकिलों से जबरदस्ती उसके पुत्र को घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
रामपुर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के बिलासपुर में नैनीताल हाइवे पर दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस और 25 हजार के इनामी आरोपी की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जबावी फायरिंग में गोली आरोपी के दाएं पैर में लग गई। गोली लगने से आरोपी घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी स्वर्गीय बलदेव सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने 16 अप्रैल की दोपहर करीब 11 बजे अपने पुत्र संदीप सिंह उर्फ दीपू मंड (28) के साथ बाइक पर बैठकर रुद्रपुर जा रही थी। उनके पीछे दूसरी बाइक पर उसके रिश्तेदार जगजीत सिंह और जसवीर कौर भी थे।

आरोप था कि वह नैनीताल हाईवे स्थित सोहराब रिसॉर्ट के पास रेलवे फाटक पर पहुंची, तो वहां मोटर साइकिल की किश्त जमा न होने पर कौशलगंज के बलराज उर्फ बल्लू, गायत्री इंटरप्राइजेज के मालिक राम प्रकाश यादव, लल्ला यादव, प्रिंस यादव, विपिन यादव, संजीव मौर्य ने तीन मोटरसाइकिलों से जबरदस्ती उसके पुत्र को घेरकर रोक लिया। वो लोग उसकी बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। जिसका दीपू ने विरोध किया।
विज्ञापन


इस दौरान उसने सभी लोगों को समझाने का प्रयास किया। क्योंकि, वह सभी लोग दीपू के पुराने मित्र भी थे और वह सभी को जानती भी थी। आरोप है कि इतने में लल्ला और रामप्रकाश गालियां देने लगे और सभी गालियां देते हुए एक राय होकर कहने लगे आज इसे जान से मार देते हैं। यह बहुत बड़ा बदमाश बन रहा है। इतने में बल्लू और संजीव ने दीपू को पकड़ लिया और लल्ला, प्रिंस, रामप्रकाश ने अपने तमंचे से गोलियां चला दीं, जिसमें रामप्रकाश की गोली मिस हुई, जबकि लल्ला और प्रिंस के तमंचे की निकली गोली दीपू को लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया।

इस दौरान वहां तमाम राहगीर एकत्र होते देख सभी आरोपी लोग हाथों में तमंचे लहराते हुए बिलासपुर की ओर तीन बाइकों से भाग गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से दीपू की मां अपने पुत्र को लेकर नारायण अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक की मां की ओर से सभी छह आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 396, 302, 511, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर कांबिंग की, मगर कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। इस बीच बुधवार रात को स्वार और एसओजी की टीम पुरेनिया गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मीरापुर की ओर जाने वाली सड़क से एक बाइक आती दिखाई दी।

पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो बाइक सवार के दाएं पैर में गोली लग गई और बाइक सहित सड़क पर ही गिर गया। सड़क पर गिरते ही पुलिस ने घायल बाइक सवार हत्यारोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने घायल हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वार थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में घायल बाइक सवार कृष्ण प्रकाया यादव उर्फ लल्ला यादव है। जो 25 हजार का इनामी है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर में हत्या को अंजाम दिया था। इसके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें