फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ‘रमजान की कद्र करो ये अल्लाह का इनाम है’

Sat, 02 Jun 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रमजान माह में मजार बगदादी साहब की मजार पर कुरान मुकम्मल होने के बाद दुआ करते रोजेदार।
विज्ञापन

विज्ञापन

माह ए रमजान में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। शहर की कई और मस्जिदों में जुमेरात को कुरान मुकम्मल होने पर दुआ की गई। साथ ही इस मौके पर कुरान और माह ए रमजान की फजीलत भी बयां की गई।             

नगर में मस्जिद की मस्जिद में नमाज ए तरावीह में हाफिज सैय्यद बिलाल मियां ने दो पारे रोज सुनाकर कुरान मुकम्मल की। जबकि सऊद रहमान ने सुनी। इसके बाद दुुआ की गई।    तकरीर करते हुए मजहर मियां ने कहा कि रमजान की कदर करो, यह अल्लाह का इनाम है।
विज्ञापन


कहा कि कहा कि जो कुरान पर अमल करेगा वो दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाब होगा। हाफिजे कुरान के वालिदेन को कयामत के दिन सोनेस का ताज का पहनाया जाएगा। इस मौके पर  सलीम मियां, अनवर मसूद खां, मामून शाह खां, वसीम मियां, रेहान खान आदि मौजूद रहे। 

  नगर में मजार बगदादी साहिब की मस्जिद में तारावी में कुरान मुकम्मल होने पर जश्न का आयोजन कर दुआ की गई। मस्जिद में हाफिज अफजाल साहब ने रोज दो पारे सुनाए। चांद मियां ने कुरान पाक और रमजान की अजमत बयां की।

इस मौके पर सैय्यद सजिद मियां, नईम अख्तर कुरैशी, जावेद अली खां, फरीद कुरैशी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही अमलताश वाली मस्जिद घेर पीपल वाला जेल रोड पम नमाज ए तारावी में कुरान मुकम्मल हुई। जिसमें कारी मोहम्मद काशान खां ने कुरान सुनाया जबकि समाअत के फराइज हाफिज जाहिद खां ने अंजाम दिए।

 इस अवसर पर कारी फरहत सुल्तान खां साहब ने कुरान की तिलावत से जश्न कुरान शुरू किया। उसके बाद नायब इमाम जामा मस्जिद मौलवी ऐतेसाम उल्लाह ख़ां ने अपूनी तकरीर में बयान किया कि अल्लाह ने जो मरतबा हाफिजे कुरान को दिया है वह किसी और को नहीं दिया। 
विज्ञापन


इसलिए आप अपनी औलादों में से एक औलाद को हाफिजे कुरान जरूर बनाएं। अंत में इमाम जामा मस्जिद मौलवी मोहम्मद नासिर खां साहब ने कौम और मुल्क की सलामती की दुआ कराई इस अवसर पर मआरिफ़ उल्लाह ख़ां, मुकर्रम नियाजी, रानू खां फारूक मियां आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें