फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राम-रहीम पुल बंद, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम-रहीम पुल मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार सुबह पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल बंद होते ही ज्वालानगर, शाहबाद को जाने वाले लोगों का हुजूम दो वैकल्पिक मार्गों पर उमड़ पड़ा। इस कारण इन मार्गों पर लंबा जाम लग गया। लोगों को सात किलोमीटर जाने में 45 मिनट लग गए। सड़क खराब होने के कारण लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। उधर, ट्रैफिक पुलिस भी कई स्थानों पर दिखाई नहीं दी। इस कारण लोगों को करीब आधा-आधा घंटा जाम में फंसे रहना पड़ा। दिनभर लोग जाम में फंसते नजर आए।
विज्ञापन

राम-रहीम पुल बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मरम्मत के लिए पूर्ण बंद कर दिया। इसका ट्रैफिक पनवड़िया और सीआरपीएफ गेट की ओर को डायवर्ट कर दिया गया। ज्वालानगर, शाहबाद क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने इसकी सूचना पहले से ही जारी कर दी थी।
ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कम होने के कारण पनवड़िया के पास भयंकर जाम लग गया। उधर, सड़क खराब होने के कारण ये जाम कई किलोमीटर लंबा हो गया।
जाम के कारण स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने से वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार वाहन निकालने की कोशिश करते रहे, जिससे जाम और बढ़ गया।
विज्ञापन


सड़कों पर कीचड़, लोग फंसे
लोनिवि ने पुल बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्गाें को सही नहीं किया। लोगों का आरोप है कि सड़क पर कई जगह कीचड़ और पानी भरा है। कई जगह सड़क बहुत खराब है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-

जान जोखिम में डालकर लोगों ने पार किया रेलवे ट्रैक
पुल बंद होने के कारण ज्वालानगर सहित अन्य जगह जाने वाले लोग पुल के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करते हुए निकले। इस दौरान लोगों ने जान जोखिम में डालकर पहले रेलवे की घेराबंदी को पार किया। इसके बाद दूसरी ओर गए। जीआरपी ने लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की।
-
सुबह-सुबह बच्चे स्कूल साइकिल और बसों से जाते हैं। अब बच्चों को अजीतपुर से घूम के जाना पड़ेगा और वहां की सड़क खराब है। पहले वहां की सड़क ठीक करवानी चाहिए थी, इसके बाद पुल बंद करना चाहिए था। अब लोगों को बड़ी परेशानी होगी - संदीप कुमार

सुबह-सुबह पुल पार ऑफिस जाना होता है। अब हमें घूमकर जाना पड़ेगा। अब पनवड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है जिससे ऑफिस जाने में भी देरी हो रही है। -अतुल सक्सेना
-
जाम की वजह से बाजार में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। लोग रास्ता बदल रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुल की मरम्मत जल्दी पूरी होनी चाहिए। साथ ही पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाए, ताकि ट्रैफिक नियंत्रित रहे और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। - मुजाहिद

सुबह काम पर जाते समय करीब एक घंटे जाम में फंसा रहा। कोई ट्रैफिक व्यवस्था नजर नहीं आई। पुल की मरम्मत जरूरी है, लेकिन पहले वैकल्पिक मार्ग सही करने चाहिए थे। बिना योजना के काम शुरू होने से आम लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ेगी। - अजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें