फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स का ज्ञान, बचाएगा जान

Tue, 01 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स का ज्ञान, बचाएगा जान। जन-जन को जगाना है, एड्स को मिटाना है। संयमित जीवन, सुरक्षित जीवन ऐसे तमाम नारों के साथ छात्र-छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं के हाथों में स्लोगन लिखी हुई पट्टियां ले रखी थीं। रैली नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई और लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन



रैली की शुरुआत सीएमओ कार्यालय से सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत, सीएमएस डा. आरके ढल और सीएमएस महिला अस्पताल डा. ज्योत्सना पंत ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली राजद्वारा, मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार होते हुए किला मैदान तक पहुंची।


इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, एनएसएस और एनसीसी कैडेट ने एड्स के प्रति जागरूकता संबंधी नारे लगाए। किला मैदान पर रैली के समापन पर सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने छात्र-छात्राओं को एड्स के बारे में जानकारी दी और एचआईवी संक्रमण और एड्स में अंतर समझाया।
विज्ञापन



सीएमओ ने एचआईवी संक्रमण किस-किस प्रकार फैलता है इस संबंध में भी जानकारी दी। रैली में एसीएमओ डा. वीके त्यागी, जिला क्षयरोग अधिकारी डा. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, डिप्टी सीएमओ डा. बीसी सक्सेना, डिप्टी सीएमओ डा. राजेश गंगवार, ऋषिपाल सिंह, नरवंत कौर, जुबैर खां, अख्तर अली, विपिन गुप्ता, विशाल चरन, धर्मेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें