स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्कूल चलो अभियान के तहत काशीपुर गांव में रैली निकाली गई।
इस मौके पर प्रधान नफीस अहमद, शकील अहमद, अबरार हुसैन, जाकिर अली, रामा, आले हसन, शाकिर अली, मंजूर, इसरार अहमद आदि रहे। वहीं, बिलासपुर में सर्व शिक्षा अभियान के दौरान गुरुवार को नगर के तमाम स्कूलों के बच्चे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
तहसीलदार अशोक कुमार व खंड शिक्षाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने संयुुक्त रुप से रैली का हरी झंडी दिखाकर शुुभारंभ किया। इस दौरान हुई गोष्ठी में बीआरपी हरिराम दिबाकर, सुरेश सक्सेना, राजपाल सिंह, रंजना चतुर्वेदी रहे।