रामपुर। नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेताओं ने नगर में रैली निकाली। रैली के दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील की गई। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक रोड शो रूपी रैली निकाली गई। जिसकी शुरुआत ज्वालानगर से हुई यहां से राम-रहीम पुल से होते हुए, राधा रोड, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस थाना, गांधी समाधि, मिस्टन गंज, हजियानी चौकी से होते हुए कोसी मार्ग पर संपन्न हुई।
इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, डीके शर्मा, पूर्व सांसद जयाप्रदा, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, संजय पाठक, भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता, आकाश सक्सेना, मिथलेश, हरपाल सिंह, सुभाष भटनागर, सत्येंद्र नागर, सुरेश गंगवार, प्रेमशंकर पांडे, मोहन लोधी, नीलम गुप्ता, प्रमोद आहूजा, अवधेश शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय चंद्रा, प्रभात अग्रवाल, नीलम गुप्ता, मदन सिंह चौहान, पीयूष सक्सेना, अशोक विश्नोई, जुगेश अरोड़ा और अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।