फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता दिवस पर जनपद न्यायालय और तहसील मुख्यालयों पर याद किए गए राजेंद्र प्रसाद

Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद न्यायालय परिसर समेत जिले के तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के तौर पर मनाया गया। जिला न्यायाधीश एसपी त्रिपाठी ने कहा, हमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने अधिवक्ताओं से डॉ. प्रसाद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बार सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। एडीजे प्रथम संजीव तिवारी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने सभी को अधिवक्ता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया।
इस दौरान शहाब शाकिर, डीके नंदा, कुमार संभव सक्सेना को भी सम्मानित किया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन केबी माथुर व संचालन दीपक गुप्ता ने किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी अंकित राज, राम गोपाल सिंह, पीएन पांडे, काव्या श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन


स्वार में वकीलों ने मनाया अधिवक्ता दिवस
स्वार। बार वेलफेयर एसोसिएशन के सभागार में वकीलों ने अधिवक्ता दिवस मनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अहमद और पंकज कुमार जोशी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वकालत के दौरान युवा पीढ़ी के वकीलों को वकालत के पेशे में अपना जीवन सफल बनाने का मंत्र दिया है। वकीलों ने पूर्व राष्ट्रपति का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राशिद खान के किया। इस मौके पर राजेंद्र नाथ गोस्वामी, अमर पाल सिंह राणा, पूर्व सचिव राशिद खां, मोहम्मद जुनैद, नौशाद आलम, अफसर रजा आदि मौजूद रहे। संवाद
अधिवक्ता दिवस पर वकीलों को किया गया सम्मानित
रामपुर। लायंस क्लब रामपुर एलिट ने मंगलवार को अधिवक्ता दिवस पर वकीलों को सम्मानित किया। डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हर साल अधिवक्ता दिवस तीन दिसंबर को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की याद में मनाया जाता है। अधिवक्ता दिवस न्याय प्रशासन में कानूनी पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ कानून के शासन को बनाए रखने के लिए उनके समर्पण की याद दिलाता है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सचिव मनीष खुराना और कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने अधिवक्ता विनोद कुमार, जितेंद्र प्रधान, विनीत कुमार, भीकम सिंह यादव को फूल माला पहनाकर अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल, शोभित गोयल, शैलेंद्र गोयल, अथर खान, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें