फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यमुक्त, ईओ ने कार्यदायी संस्था को भेजा पत्र

Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली के मामले में ईओ ने वायरल वीडियो की जांच के बाद अवैध वसूली में लिप्त आउटसोर्सिंग कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर अवैध वसूली के मामले में दर्ज एफआईआर में पुलिस अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


नगर में शुक्रवार के साप्ताहिक बाजार से कुछ सभासद एक निकाय कर्मचारी व अन्य लोगों के साथ दुकानदारों से जबरन मनमानी वसूली कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अवैध वसूली की वीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम अमन देवल के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने जांच के बाद बीते 19 नवंबर को कुछ सभासदों, एक निकाय कर्मचारी और अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
वायरल वीडियो की जांच के बाद अधिशाषी मनोज कुमार मिश्रा ने कार्रवाई कर दी है। ईओ ने नगर पंचायत में कार्यदाई संस्था विशनटेक कंसल्टेंसी को पत्र भेजकर इलेक्ट्रिशियन के पद तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी अशोक कुमार को कार्यमुक्त करते हुए पद पर अन्य कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अवैध वसूली के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस अभी किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं ला सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें