फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार खुले मिल रहे पेंड्रोल क्लिप-बोल्ट, खतरे में ट्रेनें 

Fri, 21 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद भी लगता नहीं रेलवे ने कोई सबक सीखा है। हादसे के आसपास वाली जगह के ट्रैक पर अभी भी पेंड्रोल क्लिप खुले पाए हैं। इस बात की तस्दीक खुद एसपी जीआरपी शगुन गौतम ने मौका मुआयना करने के बाद की है। एसपी जीआरपी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल के एक-दो किलोमीटर दोनों ओर जीआरपी रामपुर द्वारा पटरी का निरीक्षण किया था। जिसमें कई स्थानों पर क्लिप निकले हुए दिखाई दिए।

इतना ही नहीं कई बोल्ट ढीले दिखे तो पटरी में भी खामी मिली।  हादसे वाली जगह के आसपास एक और बड़ा हादसा हो सकता है? इसकी आशंका खुद एसपी जीआरपी ने जताई है। उन्होंने डीआरएम को इसकी आशंका जताते हुए पत्र भी भेजा है। जीआरपी ने  एटीएस की जांच रिपोर्ट भी मंगवा ली है। जिसके बिंदुओं के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यरानी एक्सप्रेस के हादसे के बाद भी ट्रैक मेंटिनेंस के संबंध में लापरवाही बरती जा रही है। एसपी जीआरपी शगुन गौतम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत इस संबंध में डीआरएम प्रमोद कुमार को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें