फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, शाम को बारिश पड़ने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरूवार को सुबह से पड़ी उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल हो गए। शाम को बारिश पड़ने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल पाई। बारिश को खेती के लिए अच्छा बताया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह भर तक रोजाना बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

रामपुर और आसपास के क्षेत्र में इस बार जून के तीसरे सप्ताह में समयसे पहले ही मानसून पहुंच गया था। तीन दिन अच्छी बारिश भी हुई लेकिन,इसके बाद फिर से मौसम बदला। करीब 20 दिन से तो भीषण गर्मी पड़ रही है। कई बार पारा भी 40 पार कर गया। उमस परेशानी का सबब बनी हुई है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। करीब 20 दिन से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को गुरुवार को व्याकुल कर दिया। सूरज निकलते ही तापमान बढ़ गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को व्याकुल कर दिया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था जबकि आर्द्रता 86 फ़ीसदी तक पहुंचने से लोगों को बेचैनी होने लगी लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। मौसम पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 9 जुलाई से लेकर गुरुवार 15 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। वही जिले के सैफनी में शाम के समय हल्की बारिश पड़ने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें