फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते का असर, आज और कल जिले में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ताउते चक्रवात का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही जनपद में भी नजर आ रहा है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे वहीं बुधवार और गुरुवार को जिले में बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने के कारण गर्मी का असर भी कम रहा।
विज्ञापन

गुजरात और महाराष्ट्र के बाद ताउते चक्रवात का असर रामपुर में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार से ही मौसम बदल गया है और मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ताउते चक्रवात का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने की बात कही है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। वहीं ताउते चक्रवात के चलते बुधवार को 70 फीसदी तो गुरुवार को सौ फीसदी तक बारिश के आसार हैं। ताउते चक्रवात के कारण बदले मौसम के चलते बुधवार सुबह से दोपहर के वक्त बारिश की संभावना है। शुक्रवार को भी बारिश की आंशिक संभावना है जबकि शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। बुधवार-गुरुवार को बारिश की संभावना के चलते तापमान भी कम रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना के मद्देनजर किसानों ने अपनी फसल को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। खरीद केंद्रों को गेहूं को ढंकने और शेड के अंदर रखने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें