फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से झमाझम बारिश पड़ने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पिछले पखवाड़े भर से ज्यादा से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए सोमवार से राहत मिल सकती है। सोमवार से रविवार से अगले आठ दिन तक बारिश होने की संभावना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार व्यक्त की गई है। मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को मामूली बारिश पड़ने के बाद शुक्रवार और शनिवार को एक भी बूंद नहीं पड़ी। बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी से जूझते रहे। रविवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने और आसमान में घने बादल छाने से तापमान में गिरावट आई। दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में हुई गिरावट से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। दोपहर बाद फिर से धूप निकल आई और आसमान से बादल गायब हो गए। जिले के शाहबाद तहसील में दोपहर को बारिश हुई। जिस पर लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता भी घटकर 64 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें