फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार, बिलासपुर और मसवासी में झमाझम बारिश

Thu, 07 Jun 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मिलकखानम बाजार में हुआ जल भराव। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। स्वार, बिलासपुर और मसवासी समेत जिले के तमाम इलाकों में भारी बारिश हुई। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। आंधी के साथ कई इलाकों की बिजली ठप हो गई। वहीं, रामपुर का मौसम सुहावना रहा। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। 

बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छा गए। हवा के संग बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। ठंडी हवा के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पूरे दिन यही हाल रहा। वहीं, जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन


स्वार में बाद तेज हवा के साथ आई बारिश में लोग घरों से निकल आए। लोगों बरसात में जमकर मस्ती की। इससे किसानों को भी काफी राहत मिली है। यह बारिश धान और मैंथा की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। साथ ही बरसात की वजह से लोगों को जल भराव की स्थिति से भी जूझना पड़ा।

नाले चौक होने के  कारण  कई जगह घरों में पानी घुस गया। खंड विकास कार्यालय, तहसील, सीएचसी परिसर में जल भराव होने की वजह से  लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां हुईं। बिलासपुर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। 

मसवासी में भी बादल जमकर बरसे। यहां आंधी और बारिश ने मसवासी समेत क्षेत्र के बत्तीस गावं की बिजली चौपट कर दी है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर जगह जगह जल भराव से लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जगह जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे मसवासी, बिजारखाता, खोद कलां, मोतीपुरा, मानपुर, खानपुर, रहमतगंज, अलीगंज, कुंदनपुर, हसनपुर, किशनपुर, मौलागढ़, धर्मपुर, शिकारपुर, करीमपुर, मिलक नोखरिद, खुशहालपुर, मंसूरपुर, ज्वालापुर, बड़ापुरा, लाडपुर मझरा, मलंगान समेत बत्तीस गावं की बिजली ठप हो गई। इससे रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल व्यवस्था भी चौपट हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें