बुधवार के बाद गुरुवार को भी हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
किसानों को भी बारिश होने से राहत मिली है। उन्हें अब धान की रोपाई करने में सहूलियत होगी। वहीं, दूसरी ओर बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोग परेशान रहे। इससे गुरुवार को कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित रही।
बुधवार को देर रात एक बार फिर जिले भर में तेज बारिश हुई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तक बारिश हुई। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है। क्योंकि अब किसान ध्ाान की पौध की रोपाई का काम शुरू कर सकेंगे। वहीं शहर में कई स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोग परेशान रहे।
शहर में बारिश के कारण बिजली कटौती मामूली रही। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अधिक बाधित रही। धमोरा बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांव में बारिश के बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। मिलक, सैदनगर में भी बारिश के कारण सप्लाई बंद रही।