फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव बना आफत     

Fri, 27 Jul 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में हुई बूदाबांदी के दौरान गांधी समाधि रोड पर हुआ जलभराव।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक जारी रहा। रुक-रुककर बारिश होती रही जिससे कई जगह जलभराव हो गया। कई रास्तों पर निकलना तक मुश्किल हो गया। हालांकि इस बारिश से तापमान में कमी बरकरार रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, आर्द्रता काफी   बढ़ गई। 

गुरुवार रात में कई बार बारिश हुई तो शुक्रवार सुबह से रात तक ही पांच-छह बार बदरा बरसे। बारिश से कई गली-मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जा रही थी। कई मार्गों पर भी जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा। बारिश से विकास नगर, शिव विहार, नूरमहल आवास विकास, विष्णु विहार, साईं विहार, बजरंग विहार, पुराना गंज, पक्का  बाग समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।     
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहर अली मार्ग पर कलक्ट्रेट -कचहरी के निकट, महिला डिग्री कालेज के निकट, पुराने रोडवेज बस अड्डे समेत तमाम स्थानों पर भी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली बूंदाबांदी होती रही जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। रास्तों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें