फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर रातभर भटकते रहे यात्री

Sat, 07 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर में शुक्रवार रात जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की तीन बोगियों के पटरी से उतर जाने से ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहा। मुरादाबाद-लखनऊ मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। मुरादाबाद से लखनऊ की ओर से जाने वाली ट्रेनों को वाया चंदौसी निकाल दिया गया। इससे रामपुर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जानकारी के अभाव में यात्री इधर से उधर भटकते रहे। रात लगभग दो बजे एनाउंस किया गया कि लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को वाया चंदौसी निकाला जा रहा है। इन ट्रेनों में जिन यात्रियों का आरक्षण है वो रद करा लें। गौरतलब है कि बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।


इससे भी ट्रेनों के संचालन पर विपरीत असर पड़ा था। अभी ट्रेनों का संचालन सामान्य भी नहीं हो पाया था कि शुक्रवार रात कटघर में जालियांवाला एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुक गया।
विज्ञापन



रामपुर रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक खड़ी रही। इसी तरह से प्लेटफार्म नंबर तीन पर वाराणसी से देहरादून एक्सप्रेस रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक खड़ी रही। काठगोदाम से जैसलमेर को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस पांच घंटे तक रामपुर आउटर पर खड़ी रही।


ट्रेनों का संचालन रुक से जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। पूछताछ पर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


यात्रियों के हंगामे बाद यह एनाउंस किया गया कि लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से वाया चंदौसी निकाला जा रहा है। जिन यात्रियों का दिल्ली फैजाबाद, पदमावत, नौचंदी, शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ मेल में आरक्षण हैं वो रद करा लें। शनिवार सुबह तक ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें