फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से रेलकर्मी की मौत

Wed, 17 Oct 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
राजा बाबू
विज्ञापन

विज्ञापन
 डयूटी जाते हुए सियालदह एक्सप्रेस पर चढ़ते हुए फिसलने से रेलवे कर्मी की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लोहा पट्टी भोलानाथ गांव निवासी राजा बाबू रेलवे में मैकेनिक है। 
 
 परिजनों के मुताबिक वह रोजमर्रा की तरह मंगलवार को नगर के रेलवे स्टेशन से बरेली अपनी डयूटी पर जाने के लिए आए थे। जहां पर बरेली जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस पर चढ़ रहे थे। इस बीच वह ट्रेन पर चढ़ते हुए अचानक फिसल गए और वह ट्रेन के नीचे आ गए। इस पर वह चलती ट्रेन से कट गए और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मी का शव ट्रेन में फंसने पर ट्रेन को रोका गया और पीछे हटाकर शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। रेलवे कर्मी की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार वालों का कहना है कि वह जल्दी वापस लौटने को कहकर गए थे ,लेकिन ट्रेन पर चढ़ते हुए हादसा हो गया और जान चली गई। ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें