रामपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को दवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान कई सैंपल लिए गए। सभी को जांच के लिए लैब भेजा गया।
कृषि विभाग की ओर से कीटनाशक दवा विक्रेताओं के दुकानों पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान दौरान टीमों ने तहसील सदर स्थित मैसर्स एग्रो एजेंसी बाजार नसरुल्ला से दो कीटनाशकों के नमूने, इमरान फर्टीलाइजर ग्राम चमरपुरा से एक नमूना, बिलाल एग्रो एजेंसी पहाड़ी गेट से एक नमूना, हरियाली कृषि सेवा सिविल लाइन से एक नमूना, टांडा के गोल्डन एग्रीकल्चर स्टोर से एक, लक्ष्मी फर्टीलाइजर एवं पेस्टीसाइड दढि़याल से एक, बालाजी एग्रो केमिकल्स दढि़याल से एक नमूना लिया गया।
वहीं देवांश ट्रेडर्स काशीपुर रोड दढि़याल से एक, बिलासपुर के मनोहर सिंह पेस्टीसाइड ग्राम अफसर नगर डोहरिया से एक, मिलक में तनु पेस्टीसाइड ग्राम रठोंडा से एक नमूना लिया गया। इसके अलावा स्पर्श ट्रेडर्स धमोरा से एक एवं बिलासपुर के फार्मा टेक्स एग्रो क्लीनिक ग्राम धावनी हसनपुर से एक कीटनाशक का नमूना लिया गया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। अगर किसी में मिलावट व कोई नमूना अधोमानक मिला तो कार्रवाई की जाएगी।