भोट। ट्रक हेल्पर की रंजिशन हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंकने के मामले में रिपेार्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी के कई ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी अपने घर से भी फरार हो गया।
केमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया निवासी व पेशे से ट्रक हेल्पर फराज (22 वर्ष)का शव करीब एक सप्ताह पूर्व भोट कस्बा स्थित माधुरी पेट्रोल पंप के पास मिला था।सूचना पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।वहीं अगले दिन शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को मृतक के भाई नाजिम ने केमरी के ही मजुल्लानगर मोहल्ला निवासी युसुफ अली पर रंजिशन उसके भाई के सिर पर चोट मारकर हत्या कर शव फेंकने का आरेाप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।युवक की हत्या की रिपेार्ट दर्ज होते ही थाना पुलिस की अलग अलग टीमें आरेापी युवक की तलाश में जुट गयी थी। शनिवार को भी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पहले आरोपी के केमरी के मजरूल्लानगर मोहल्ला स्थित घर पर दबिश दी।पुलिस के घर पर आने की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया।वहीं पुलिस टीमों ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की।आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस उसकामोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है।प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में थाना पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। कुछ अहम जानकारी मिली है।