फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट रोकने को सक्रिय हुआ खाद्य विभाग, शहर में छापेमारी, लिए छह नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्योहारों के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने शहरों में कई क्षेत्रों में छापे मारे। इस दौरान टीम ने बेसन, खोया और सरसों के तेल के छह नमूने भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

होली समेत कई त्योहार नजदीक है। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में छह स्थानों पर छापे मारे। टीम ने पहाड़ी गेट स्थित दो दुकानों से सरसों के तेल और बेसन के नमूने लिए। बंजरिया फतेह अली खां से लौज और आगापुुर रोड स्थित तीन दुकानों से खोया के नमूने भरे। अभिहित अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान छह नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें