फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रब ने बना दी जोड़ी...ढाई फीट की तहसीन को मिला तीन फीट का दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
रब ने बना दी जोड़ी...ढाई फीट की तहसीन को मिला तीन फीट का दूल्हा
विज्ञापन

तहसीन की लंबाई कम होने के कारण शादी में आ रही थी दिक्कत
शाहबाद (रामपुर)। कहते हैं कि जोड़ी आसमानों से बनकर आती हैं। ऐसा ही मामला शाहबाद में सामने आया, जिसमें लंबे समय से इंतजार कर रहीं ढाई फीट की तहसीन को तीन फीट के रेहान के रूप में हमसफर मिल गया। शाहबाद में हुई ये शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला फ़र्राशान निवासी नबील खान की बेटी तहसीन की लंबाई महज ढाई फीट है। लंबाई कम होने के कारण रिश्ते नहीं टिक पा रहे थे। जिसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे। लंबे अर्से से तहसीन को भी अपने जीवनसाथी का इंतजार था। और वो इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। जब जनपद संभल के रहने वाले तीन फीट लंबे रेहान के रूप में उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया। दरअसल कुछ महीने पहले संभल से रिश्ता तय हुआ था। दूल्हा-दुल्हन की लंबाई सामान्य से कम होने और लगभग एक बराबर होने पर परिवार के लोगों ने चट मांगनी और पट ब्याह कर दिया। शनिवार को ढाई फीट की दुल्हन को तीन फीट का दूल्हा अपने संग निकाह कराकर ले गया। इस शादी के बाद दोनों परिवार के लोग काफी खुश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें