फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच कराने को स्वास्थ्य केंद्रों पर लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद/रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए भी लोगों की स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबी कतार लग रही हैं। जिले में सभी सीएचसी और जिला अस्पताल पर लगातार कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच व आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में शासन ने रोजाना 1250 जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार से तय लक्ष्य से अधिक जांच रोजाना हो रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच कराने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। किसी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर उसके संपर्क में आए लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वत: की जा रही है जबकि कई लोग कारोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर जांच कराने को पहुंच रहे है, जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें लग रही हैं। मतगणना में अभिकर्ता व प्रत्याशी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए कोरोना निगेटिव जांच का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। इस कारण जिले में शुक्रवार को जांच कराने वालों की संख्या और भी अधिक बढ़ सकती है। कोरोना जांच कराने पहुंच रहे लोगों की अधिक संख्या के कारण कई बार स्वास्थ्य केंद्रों पर नोकझोंक भी हो रही है।
सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि शासन ने रामपुर में रोजाना 600 एंटीजन जांच 650 आरटी-पीसीआर जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष इससे अधिक जांच रोजाना की जा रही हैं। जांच किट की कोई कमी नहीं है, लेकिन तय लक्ष्य के अनुसार ही जांच की जा रही हैं। ऐसे में कई केंद्रों पर तय लक्ष्य से अधिक लोगों के पहुंचने पर उनकी जांच अगले दिन की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें