फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टेंडर प्रक्रिया से पहले सड़क निर्माण पर सवाल, आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत

Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सड़कों के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही चहेते ठेकेदारों से दो दिन के भीतर सड़क बनवा दी गई। काम पूरा होने के बाद टेंडर में शामिल ठेकेदारों ने पालिकाध्यक्ष पर बिना प्रक्रिया पूरी किए काम दिलवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 15वें वित्त और दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क के तहत शहर में सड़कों के टेंडर किए गए हैं। इनमें वार्ड-17 स्थित मोहल्ला घेर फतह खां में शाहवेज के मकान से फरमान के मकान तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। इस सड़क का टेंडर करीब 11.30 लाख रुपये का बताया जा रहा है, जिसमें लगभग आठ ठेकेदारों ने भाग लिया था और सभी टेंडर खुलने का इंतजार कर रहे थे।
आरोप है कि अभी केवल तकनीकी बिड खोली गई थी और दस्तावेजों का सत्यापन चल रहा था, जबकि फाइनेंशियल बिड खुलने और ठेकेदार का चयन होने के बाद ही कार्य शुरू होना चाहिए था। इसके बावजूद सड़क का निर्माण पहले ही करा दिया गया। नोमान खां ने पूरे प्रकरण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराते हुए पालिका में कमीशनखोरी का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन



0000

यह लोग इस तरह से एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। यह चीज गलत है। यदि किसी सड़क को लेकर आरोप है तो इसकी जांच होनी चाहिए। आरोप निराधार हैं। -सना खानम, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें