फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायुक्रांमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 14 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
पुतला फूंका
विज्ञापन
इससे पहले संगठन ने एक रैली निकाली और आतंकवाद व अलगाववाद के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शंकरपुर के निकट एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंजीनियर नलिन सिंह ने कहा कि देेश विरोधी ताकतें अलगाववाद, आतकंवाद और सांप्रदायिकता का जहर घोलकर देश को कमजोर करने की साजिश कर रहीं हैं। देश का माहौल बिगाड़कर लोगों में नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा का हल हिंसा से नहीं निकल सकता।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो हालात पैदा किए गए हैं उनके पीछे भी सांप्रदायिक ताकतों और अलगाववादियों का हाथ है। अमरनाथ यात्रियों पर किए गए हमले निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी भाषणों से देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी या दुष्प्रचार सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करता है।
विज्ञापन


ऐेसा करने वालों के खिलाफ संगठन ने कठोर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जितेंद्र सनातनी, राजेश सैनी, राजेश गंगवार, विनोद गंगवार, कपिल सिंह, सुमित चंद्रा, संजय सैनी, नीरज, रोहित, दिनेश, पिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें