फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटंग में सड़क बंद, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के मस्तरंग और छितकुल के बीच पुटंग के पास भूस्खलन से सड़क बाधित हो गई है। इससे सीमावर्ती गांव के लोगों का सांगला सहित देश-विदेश से संपर्क कट गया है। लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान अरविंद नेगी, जगदीश चंद्र नेगी, धारा सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, सुखचेन नेगी, प्यार सिंह नेगी, पदम सिंह नेगी, रामानंद नेगी, सुशील सागर नेगी, यशवंत सिंह नेगी और जीवन दास नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बीते रोज अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश नेगी ने कहा कि जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें